न जाने क्या सूझा
एक दिन स्त्री को
खेल-खेल में भागती हुई
भाषा में समा गई
छिपकर बैठ गई।
उस दिन
तानाशाहों को
नींद नहीं आई रात भर।
उस दिन
खेल न सके कविगण
अग्निपिण्ड के मानिंद
तपते शब्दों से।
भाषा चुप रही सारी रात।
रुद्रवीणा पर
कोई प्रचण्ड राग बजता रहा।
केवल बच्चे
निर्भीक
गलियों में खेलते रहे।
Monday, November 3, 2014
भाषा में छिप जाना स्त्री का / कात्यायनी
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments :
Post a Comment