तुम एक फूल को सूँघते हो
तो यह उस फूल की महक है
शब्दों की महक से
गमकता है काग़ज़ का हृदय
कस्तूरी की महक से जंगल
और मनुष्य की महक से धरती
धरती की महक मनुष्य की महक से बड़ी है
मगर धरती स्वयं
मनुष्य की महक और आवाज़ और स्वप्न
से बनी है
दिन-ब-दिन राख हो रही इस दुनिया में
जो चीज़ हमे बचाये रखती है
वह केवल मनुष्य की महक है
और केवल पत्तों के हिलने की आवाज़
Friday, January 3, 2014
पत्तों के हिलने की आवाज़ / एकांत श्रीवास्तव
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments :
Post a Comment