Pages

Friday, February 21, 2014

वो जो आए हयात याद आई / ख़ुमार बाराबंकवी

वो जो आए हयात याद आई
भूली बिसरी सी बात याद आई

कि हाल-ए-दिल उनसे कहके जब लौटे
उनसे कहने की बात याद आई

आपने दिन बना दिया था जिसे
ज़िन्दगी भर वो रात याद आई

तेरे दर से उठे ही थे कि हमें
तंगी-ए-कायनात याद आई

ख़ुमार बाराबंकवी

0 comments :

Post a Comment