Pages

Saturday, January 4, 2014

हवा में उछलते हुए / अभिज्ञात

हवा में उछलते हुए
गेंद
उछल रही है
उससे पहले मेरे टखने
एड़ियाँ
पंजे

गेंद में देख रहे हैं मेरे पैर
अपनी उछाल

मेरे पैर गेंद के अन्दर हैं

पैर को यूँ उछलता देख
बेचैन होता है मेरा सिर
देने के लिए-शाबाशी

कोई देख सकता है मुझे यूँ
हवा में उछलते हुए।

अभिज्ञात

0 comments :

Post a Comment