Pages

Tuesday, January 14, 2014

हवाले गणितज्ञों के / अभिज्ञात

तब भी जोड़ो-घटाओ
अगर गणित कमज़ोर हो
ख़रीद लो सबसे पहले
कलकुलेटर

यह दुनिया
गणितहीन लोगों के लिए नहीं है

गणित का निषेध
आदमी के पक्ष में हैं
और इस पक्ष में सचमुच होना
आदमी का
सबसे संगीन मुहावरा है

लो, गणित के पक्ष में
गढ़े जा रहे हैं
मुहावरे

यह पृथ्वी की विशाल लेखन वही
गणितज्ञों के हवाले हैं।

अभिज्ञात

0 comments :

Post a Comment