लड़खड़ाए शब्द
फिर अनुवाद के ।
भोर के दिल में अनोखी धुंध है
धूप का भी व्याकरण अब कुंद है
जुड़ गये हैं भाव
कुछ अपवाद के ।
शीत में इक अग्निवर्णी घाम है
शान्ति में भी हर तरफ़ कोहराम है
होंठ सूखे जा रहे
अवसाद के ।
देख ली हमने शरारत शूल की
पसलियाँ हैं रक्तरंजित फूल की
टूटकर सपने गिरे
आल्हाद के ।
लड़खड़ाए शब्द
फिर अनुवाद के ।
Monday, November 4, 2013
भाव कुछ अपवाद के / अश्वघोष
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments :
Post a Comment