वह अपने घर के
बुकशेल्फ़ में
एक क्लासिक की तरह रखी है
जिसे पढ़ना ज़रूरी नहीं
क्योंकि कहानी क्या है... हम सब जानते हैं...
जिसकी धूल क़िताबों के साथ
जब तब साफ़ कर दी जाती है...
हाँ, इसमें कुछ ऎसा है जो
इसे क्लासिक बनाता है
इसकी पंक्तियों में उतरना तो है
इक बार
फिर भी क्या है
घर में ही तो है
अभी तो दुनिया देखनी है
Monday, November 4, 2013
क्लासिक की तरह / अमिता प्रजापति
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments :
Post a Comment