सलाम तेरी मुरव्वत को मेहर-बानी को
मिला इक और नया सिलसिला कहानी को
नसीम-ए-याद-ए-ग़ज़ालाँ चली न फूल खिले
वो रेग-ज़ार मिले मौसम-ए-जवानी को
बहुत उदास बहुत मुनफ़इल नज़र आई
निगाह चूम के रूख़्सार-ए-शादमानी को
दयार-ए-शेर में ‘जामी’ क़ुबूल कर न सका
मेरा मज़ाक़ रिवायत की हुक्मरानी को
Showing posts with label सलाम तेरी मुरव्वत को मेहर-बानी को / ख़ुर्शीद अहमद 'जामी'. Show all posts
Showing posts with label सलाम तेरी मुरव्वत को मेहर-बानी को / ख़ुर्शीद अहमद 'जामी'. Show all posts
Sunday, February 9, 2014
सलाम तेरी मुरव्वत को मेहर-बानी को / ख़ुर्शीद अहमद 'जामी'
Subscribe to:
Posts
(
Atom
)