Pages

Showing posts with label प्रवासी का प्रश्न / इला प्रसाद. Show all posts
Showing posts with label प्रवासी का प्रश्न / इला प्रसाद. Show all posts

Thursday, November 27, 2014

प्रवासी का प्रश्न / इला प्रसाद

हम ,
जो चले गए थे
अपनी जड़ों से दूर,
लौट रहे हैं वापस
अपनी जड़ों की ओर

और हैरान हैं यह देखकर
कि तुमने तो
हमारी शक्ल अख्तियार कर ली है

अब हम अपने को
कहाँ ढ़ूँढ़ें ?

इला प्रसाद