Pages

Showing posts with label पयाम आये हैं उस यार-ए-बेवफ़ा के मुझे / फ़राज़. Show all posts
Showing posts with label पयाम आये हैं उस यार-ए-बेवफ़ा के मुझे / फ़राज़. Show all posts

Tuesday, January 28, 2014

पयाम आये हैं उस यार-ए-बेवफ़ा के मुझे / फ़राज़

पयाम[1] आये हैं उस यार-ए-बेवफ़ा[2]के मुझे
जिसे क़रार[3] न आया कहीं भुला के मुझे

जुदाइयाँ हों तो ऐसी कि उम्र भर न मिले
फ़रेब[4]तो दो ज़रा सिलसिले बढ़ा के मुझे

नशे से कम तो नहीं याद-ए-यार [5] का आलम[6]
कि ले उड़ा है कोई दोश[7] पर हवा के मुझे

मैं ख़ुद को भूल चुका था मगर जहाँ वाले
उदास छोड़ गये आईना[8] दिखा के मुझे

तुम्हारे बाम[9]से अब कम नहीं है रिफ़अते-दार[10]
जो देखना हो तो देखो नज़र उठा के मुझे

खिँची हुई है मेरे आँसुओं में इक तस्वीर
'फराज़' देख रहा है वो मुस्कुरा के मुझे

शब्दार्थ:
  1. ↑ निमंत्रण
  2. ↑ वो मित्र जो वफ़ादार नहीं
  3. ↑ चैन
  4. ↑ धोखा
  5. ↑ मित्र के स्मरण
  6. ↑ समय
  7. ↑ काँधे
  8. ↑ दर्पण
  9. ↑ छत
  10. ↑ सूली की ऊँचाई
अहमद फ़राज़