Pages

Showing posts with label तू मेरे सामने मैं तेरे सामने / आनंद बख़्शी. Show all posts
Showing posts with label तू मेरे सामने मैं तेरे सामने / आनंद बख़्शी. Show all posts

Thursday, December 25, 2014

तू मेरे सामने मैं तेरे सामने / आनंद बख़्शी

 
तू मेरे सामने मैं तेरे सामने
तुझको देखूँ कि प्यार करूँ
ये कैसे हो गया, तू मेरी हो गयी
कैसे मैं ऐतबार करूँ

टूट गई टूट के मैं चूर हो गयी
तेरी ज़िद से मज़बूर हो गयी
तेरा जादू चल गया ओ जादूगर

तेरी जुल्फ़ों से खेलूंगा मैं
तुझको बाहों मैं ले लूंगा मैं
दिल तो देते हैं आशिक़ सभी
जान भी तुझको दे दूंगा मैं

एक बार नहीं सौ बार कर ले,
जी भर के तू मुझे प्यार करले
तेरा जादू चल गया ओ जादूगर

इस कहानी के सौ साल हैं
इस कहानी के सौ साल हैं
ये तेरे प्यार के चार पल
ज़िन्दगानी के सौ साल हैं

आनंद बख़्शी