यार हमारी बात सुनो ऐसा इक इन्सान चुनो
जिसने पाप ना किया हो जो पापी ना हो
जिसने पाप ना किया हो जो पापी ना हो
कोई है चालाक आदमी कोई सीधा-सादा
कोई है चालाक आदमी कोई सीधा-सादा
हममें से हर एक है पापी थोड़ा कोई ज़्यादा
हो कोई मान गया रे कोई रूठ गया
हो कोई पकड़ा गया कोई छूट गया
यार हमारी बात सुनो ऐसा इक बेईमान चुनो
हो जिसने पाप ना ...
इस पापन को आज सज़ा देंगे मिलकर हम सारे
इस पापन को आज सज़ा देंगे मिलकर हम सारे
लेकिन जो पापी न हो वो पहला पत्थर मारे
हो पहले अपने मन साफ़ करो रे फिर औरों का इन्साफ़ करो
यार हमारी बात सुनो ऐसा इक नादान चुनो
हो जिसने पाप ना ...
Showing posts with label जिसने पाप ना किया हो / आनंद बख़्शी. Show all posts
Showing posts with label जिसने पाप ना किया हो / आनंद बख़्शी. Show all posts
Tuesday, November 25, 2014
जिसने पाप ना किया हो / आनंद बख़्शी
Subscribe to:
Posts
(
Atom
)

