Pages

Showing posts with label चेन्नई में कोयल / आलोक धन्वा. Show all posts
Showing posts with label चेन्नई में कोयल / आलोक धन्वा. Show all posts

Monday, April 14, 2014

चेन्नई में कोयल / आलोक धन्वा

चेन्नई में कोयल बोल रही है
जबकि
मई का महीना आया हुआ है
समुद्र के किनारे बसे इस शहर में

कोयल बोल रही है अपनी बोली
क्या हिंदी
और क्या तमिल
उतने ही मीठे बोल
जैसे अवध की अमराई में !

कोयल उस ऋतु को बचा
रही है
जिसे हम कम जानते हैं उससे !

आलोक धन्वा