Pages

Tuesday, October 14, 2014

चीख़ रहे हैं सन्नाटे / इरशाद खान सिकंदर

चीख़ रहे हैं सन्नाटे
कोई कैसे शब काटे

नफ़रत ऐसा पेशा है
जिसमें घाटे ही घाटे

खुश होंगे वो उससे ही
जो उनके तलवे चाटे

ऐसी मिट्टी दे मौला
जो दिल की खाई पाटे

अपना घर है तो फिर क्यों
रात कोई बाहर काटे

इरशाद ख़ान सिकन्दर

0 comments :

Post a Comment