Pages

Monday, October 13, 2014

माँ की रसोई / अशोक सिंह

वक़्त के चूल्हे पर चढ़ी है
जीवन की हांड़ी
खौल रहा है उसमें
आँसू का अदहन

अभी-अभी माँ डालेगी
सूप भर दुख
और झोंकती अपनी उम्र

डबकाएगी घर-भर की भूख !

अशोक सिंह

0 comments :

Post a Comment