अन्धकार में चली गयी है
- काली रेखा दूर-दूर पार तक।
- इसी लीक को थामे मैं बढ़ता आया हूँ
- बार-बार द्वार तक : ठिठक गया हूँ वहाँ:
- खोज यह दे सकती है मार तक।
- चलने की है यही प्रतिज्ञा
- पहुँच सकूँगा मैं प्रकाश से पारावार तक;
- क्यों चलना यदि पथ है केवल
- मेरे अन्धकार से सब के अन्धकार तक?
- -या कि लाँघ कर ही उस को पहुँचा जावेगा
- सब कुछ धारण करने वाली पारमिता करुणा तक-
- निर्वैयक्तिक प्यार तक?
- काली रेखा दूर-दूर पार तक।


0 comments :
Post a Comment