बोल लेने के बाद
दम साधे इन्तज़ार कर रहा था
कि जिन शब्दों से बनी थी यह आवाज़
जब गिरेंगे वे शब्द पृथ्वी पर
तो कुछ तो आवाज़ होगी
मैं दम साधे ही खड़ा रहा
कोई आवाज़ न हुई
वहम हुआ कुछ देर के लिए हवा में ठहर गए हैं वे
या उन्हीं ने मिलकर बना ली है ख़ामोशी
या साइलेन्सर लगे रिवाल्वर से किसी ने शूट कर दिया है उन्हें
Thursday, March 13, 2014
बोल लेने के बाद / गिरिराज किराडू
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments :
Post a Comment