Pages

Monday, March 10, 2014

अब और था / अच्युतानंद मिश्र

वह जब ‘अ’ के साथ था
तो ‘ब’ के विरोध में था
जब वह ‘ब’ के साथ था
तो ‘अ’ के विरोध में था
फिर ऐसा हुआ की
‘अ’ और ‘ब’ मिल गए
अब ?
वह रह गया
बस था ।

अच्युतानंद मिश्र

0 comments :

Post a Comment