शहर के बाहर का
यह इलाक़ा
ज़्यादा जुती हुई ज़मीन
खेती की
मिट्टी की क्यारियाँ हैं
दूर तक
इन क्यारियों में बीज
हाथ से बोए गए हैं
कुछ देर पहले ज़रा-ज़रा
पानी का छिड़काव किया गया है !
इन क्यारियों की मिट्टी नम है
खुले में दूर से ही दिखाई
दे रही शाम आ रही है
कई रातों की ओस मदद करेगी
बीज से अंकुर फूटने में !
Friday, November 8, 2013
ओस / आलोक धन्वा
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments :
Post a Comment