सूखी हुई पत्तियों जैसा
झरा अकेला मन।
बच्चों की कापी के जैसा
भरा अकेला मन।
कुछ बच्चे
कुछ पेड़ नीम के
इनमें चिपकी-सी कुछ यादें
कुछ कंचे
कुछ प्रेम-पत्र
फिर से मुझमें कोई दुहरादे।
हिरनों के जंगल जैसा
चरा अकेला मन।
कुछ झरने
कुछ प्यास हवा की
कभी-कभी होठों छितराएँ,
हर घाटी
हर आदिम-बस्ती
अपनी धूप यहाँ लौटाए।
पंख कटे पांखी के जैसा
मरा अकेला मन।
Friday, November 22, 2013
पत्तियों जैसा झरा / अनूप अशेष
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments :
Post a Comment