Pages

Wednesday, November 6, 2013

मौन भी अपना / अरुणा राय

मौन भी अपना
हवाएँ गुन रहीं
बिना बोले ही
वो सब कुछ सुन रहीं

बोले से
पल को
मुकर भी ले कोई
पर अबोले से
कहाँ निस्‍तार है
अबोला
आस का संसार है

अरुणा राय

0 comments :

Post a Comment