Pages

Friday, November 22, 2013

विवशता / अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

रहा है दिल मला करे ।
न होगा आँसू आए ।
सब दिनों कौन रहा जीता ।
सभी तो मरते दिखलाए ।।१।।

हो रहेगा जो होना है
टलेगी घड़ी न घबराए।
छूट जाएँगे बंधन से।
मौत आती है तो आए।।२।।

अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

0 comments :

Post a Comment