Pages

Saturday, November 9, 2013

अग्निधर्म / कन्हैयालाल नंदन

अंगारे को तुमने छुआ
और हाथ में फफोला नहीं हुआ
इतनी सी बात पर
अंगारे पर तोहमत मत लगाओ

जरा तह तक जाओ
आग भी कभी-कभी
आपद्धर्म निभाती है
और जलने वाले की क्षमता देखकर जलाती है

कन्हैयालाल नंदन

0 comments :

Post a Comment