Pages

Tuesday, October 8, 2013

अलसाई सुबह / अनीता कपूर

खुद सुबह सर्दी से ठिठुरती
अलसाई अलसाई
पिछवाड़े की झाड़ियों में अटकी हुई
कोहरे के चादर में मुँह छिपा
इतनी सिकुड़ गयी है
घबरा कर बाहर आ कर
चाय की चुस्की लेने से भी
डर गयी है

अनीता कपूर

0 comments :

Post a Comment