Pages

Saturday, December 13, 2014

यह लम्बा सफ़र है / अनूप अशेष

मोड़ इसमें कई यह
लम्बा सफ़र है।।


देह डूबी हुई
धानी धान सी
जीन सूखी
रची
बासी पान-सी।

एक कोने में छिपा
दुर्दिन का डर है।।


आलता रंग-सी
सुए की चोंच-सी
ऊँचे-नीचे
दिनों की
यह मोंच-सी।

छाँह के संबंध में भी
धूप-फर है।।


आँख ओठों बीच
बैठी सदी-सी,
ज़िन्दगी है
बाल खोले
नदी-सी।

जीने-मरने को कहीं
रस्ते का घर है।
अनूप अशेष

0 comments :

Post a Comment